लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर देश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है, राजनितिक दल एक दूसरे पर वार – पलटवार कर रहे हैं . कभी मंगलसूत्र, तो कभी संपति को लेकर बयानबाजी हो रही है, ऐसे मे कांग्रेस(Congress) नेता सेम पित्रोदा (Sam Pitroda) का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विरासत कर(Inheritance Tax) की बात कर रहें है. जिस के बाद भाजपा(BJP), कांग्रेस पर हमलावर हो गई है.
ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सेम पित्रोदा ने अमेरिका के एक टीवी चैनल पर कहा कि “अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है. अगर किसी शख्स के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है. उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर हो जाती है जबकि 55 फीसदी संपत्ति पर सरकार की हो जाती है”
आगे उन्होने अपने बय़ान कहा “ये बहुत ही रोचक कानून है. इसके तहत प्रावधान है कि आपने अपने जीवन में खूब संपत्ति बनाई है और आपके जाने के बाद आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी संपत्ति नहीं बल्कि आधी, जो मुझे सही लगता है. लेकिन भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपये की संपत्ति है, उसके मरने के बाद उनके बच्चों को सारी की सारी संपत्ति मिल जाती है, जनता के लिए कुछ नहीं बचता.
मुझे लगता है कि ऐसे बातों पर चर्चा होनी चाहिए, कांग्रेस ने अपने घोषणपत्र कांग्रेस के घोषणापत्र में अमीरों की संपत्ति बांटने का कहीं कोई जिक्र नहीं है. बल्कि ये कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पॉलिसी बनाएगी, जिससे संपत्ति का समान वितरण होगा.”
सेम पित्रोदा और कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि “आज सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इस बयान ने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है कि वे देश की जनता की संपत्ति का सर्वे कर उनकी निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालकर UPA के शासनकाल में उन्होंने जो प्राथमिकता तय की थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों और उसमें भी मुसलमानों का है, उनमें बांटना चाहते हैं। मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी या तो अपने घोषणापत्र से इस बात को हटाए या स्वीकारे कि यही उनका मकसद है।“
https://x.com/BJP4India/status/1783047116899655921
कांग्रेस ने वैसे तो अपना पल्ला झाड लिया है, लेकिन अब देखना होगा कि भाजपा इस मुद्दे को और कितना उछालती है .
