अजित पवार और पत्नी सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत, 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में मिली राहत

देश राजनीति

Pm modi कहते हैं कि ना खांऊगा, ना खाने दूंगा, लेकिन हो रहा इसका उलटा है. जिस अजित पवार (Ajit Pawar) को देवेंद्र फडणवीस(devendra fadnavis) ने कहा था कि ‘अजित पवार चक्की पीसिंग और चक्की पीसिंग’, अब उनको क्लीनचिट मिल गई है। अजित पवार अब महाराष्ट्र राज्य सहकारी यानी एमएससी बैंक में कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नहीं रहेंगे, उनके साथ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा(Sunetra Pawar)  को भी क्लीनचिट दी गई है। ये कोई पहले ऐसे राजनेता नहीं है जिनपर बीजेपी ने ही भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े आरोप लगाए और बाद में उसकी पार्टी में शामिल होने के बाद या तो केस को बंद कर दिया गया या फिर ढंडे बस्ते में डाल दिया गया।

दरअसल,महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी और बारामती लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत मिली है, पुलिस ने कथित 25,000 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है. जनवरी में दायर एक क्लोजर रिपोर्ट का विवरण अब सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) मामले की जांच कर रही है. उसने कहा कि लेन-देन कथित तौर पर सुनेत्रा पवार और उनके पति से जुड़ा हुआ है, इसमें कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है.

क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक को जरांदेश्वर चीनी मिल में ऋण स्वीकृत करने या बेचने की प्रक्रिया में कोई नुकसान नहीं हुआ. इसमें कहा गया कि सुनेत्रा पवार ने 2008 में जय एग्रोटेक के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था और दो साल बाद कंपनी ने जरांदेश्वर चीनी मिल को 20.25 करोड़ रुपये दिए. इसके बाद मिल को गुरु कमोडिटी नामक एक फर्म ने नीलामी में 65.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया, लेकिन इसे फिर से एक कंपनी को लीज पर दे दिया गया, जिसमें राजेंद्र घाडगे सहित अजीत पवार के रिश्तेदार निदेशक थे. गुरु कमोडिटी को इस कंपनी ने किराये के तौर पर 65.53 करोड़ रुपये दिए थे. ईओडब्ल्यू ने कहा कि उसे इन लेनदेन में कुछ भी अवैध नहीं मिला.

अजित पवार पहले ऐसे नेता नही हैं जिन्हे भाजपा ने क्लीनचिट दी है, इस सूची में प्रफुल्ल पटेल, हिमंत बिस्व सरमासुवेंदु अधिकारी जैसे नेता भी हैं जिन्हे भाजपा पहले जेल भेजने की बात करती थी लेकिन जैसे यह नेता भाजपा में शामिल हुए, भाजपा ने इनके सारे केस बंद कर दिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *