UP Election 2022: कांग्रेस का अखिलेश और शिवपाल यादव को वॉकओवर, दोनों के खिलाफ नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार

राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सूबे के चाचा-भतीजे यानी अखिलेश और शिवपाल यादव को बड़ी राहत दी है. कांग्रेस (Congress) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के खिलाफ करहल सीट (Karhal Seat) पर किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारने का फैसला किया है. इतना ही नहीं शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की जसवंतनगर सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतार रही है. हालांकि कांग्रेस ने पहले करहल सीट पर ज्ञानवती यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन मंगलवार को नामांकन करने से रोक दिया गया. इस तरह से चाचा-भतीजे दोनों को कांग्रेस ने वॉकओवर दे दिया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बृज क्षेत्र के प्रभारी रोहित चौधरी ने aajtak.in से बताया कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि करहल और जसवंतनगर सीट पर उनकी पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. कांग्रेस ने कहा अब हम उस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. करहल और जसंवतनगर दोनों ही सीट पर सपा को कांग्रेस समर्थन करेगी.

इससे पहले कांग्रेस ने करहल विधानसभा क्षेत्र से महिला प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को टिकट दिया था. लेकि तब सपा ने अखिलेश यादव को प्रत्याशी नहीं बनाया था. अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि उनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी ना उतारा जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *