Bigg Boss 15: बिग बॉस-15 के ग्रैंड फिनाले के बाद सलमान खान ने सबको दी थी Party, सामने आईं तस्‍वीरें!

मनोरंजन

बिग बॉस 15′ (Bigg Boss 15) भले ही खत्‍म हो गया है, लेकिन इसका खुमार अभी भी जारी है. रविवार को ग्रैंड फिनाले के बाद होस्‍ट सलमान खान (Salman Khan) ने शो के कंटेस्‍टेंट्स को एक जबरदस्‍त पार्टी (Bigg Boss 15 After Party) भी दी. इस पार्टी में ईशान सहगल और मायशा अय्यर से लेकर रितेश और राखी सावंत भी मौजूद थे.
अब इस पार्टी की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिसमें शो के एक्‍स कंटेस्‍टेंट्स सलमान खान के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. सामने आ रही जानकारी की मानें तो बिग बॉस 15 की आफ्टर पार्टी में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) शामिल नहीं हुए थे.

‘बिग बॉस 15’ के कंटेस्‍टेंट राजीव अदातिया, रितेश, ईशान सहगल और प्रतीक सहजपाल ने ये तस्‍वीरें शेयर की हैं. प्रतीक सहजपाल ने फोटो शेयर करते हुए एक दिलचस्‍प खुलासा भी किया है. उन्‍होंने बताया कि जो टीशर्ट उन्होंने पहनी है वो भाईजान यानी सलमान ने ही उन्‍हें दी है.

फ़ोटो शेयर करते हुए प्रतीक ने लिखा, आपने हमेशा जो प्‍यार और साथ दिया उसके लिए शुक्रिया भाई. और इस टी-शर्ट के लिए भी. मुझे उम्मीद है कि आपको मुझ पर गर्व होगा. सपने सच होते हैं, बस भरोसा रखने की जरूरत है. रविवार को ग्रैंड फिनाले में तेजस्‍वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) शो की विनर बनीं, जबकि प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) फर्स्‍ट रनर-अप बने.

वहीं, बॉलीवुड लाइफ को दिए गए एक इंटरव्यू में एक इनसाइडर ने खुलासा किया है कि फिनाले वाले दिन करण कुंद्रा रोते हुए सेट से बाहर आए थे. इनसाइडर के मुताबिक, ‘करण रिजल्ट से खुश नहीं थे.जब वो बाहर आए थे तो साफ दिख रहा था कि वो खूब रोए हैं. इनसाइडर ने आगे कहा है, ‘करण कुंद्रा ने आफ्टर पार्टी में ना जाने का फैसला लिया जोकि सलमान खान के ही चैलेट में होता है. वो सीधा घर चले गए.उनकी तबीयत भी ठीक नहीं लग रही थी. तेजस्वी प्रकाश चैलेट में कुछ देर के लिए ही गई थी और वहां से ये कहते हुए निकल गईं कि वो काफी थक चुकी हैं.

बिग बॉस 15 के फिनाले के अगले दिन ही करण कुंद्रा ने ट्वीट करके सफाई दी कि वो पहले ठीक महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन अब वो सही हैं. करण कुंद्रा के ट्वीट से साफ पता चल रहा था कि वो बिग बॉस 15 फिनाले के रिजल्ट से जरा भी खुश नहीं हैं.खैर बाद में करण कुंद्रा को शो की विनर तेजस्वी प्रकाश के घर पर भी देखा गया.कल देर रात दोनों डिनर डेट पर भी नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *