ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने गुरुवार 1 सितंबर को सिक्किम में चल रहे अपने समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का एक साल पूरा कर लिया है. इस प्रोग्राम के तहत ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने राज्य के ग्यालशिंग और सोरेंग जिलों के चौदह गांव में काफी सराहनीय कार्य किए हैं. जिनमें सामाजिक और आर्थिक उत्थान के काम शामिल हैं. ये कार्य ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने HDFC परिवर्तन के साथ मिलकर किए हैं.
इस एक साल में ट्रस्ट और HDFC परिवर्तन द्वारा बच्चो के लिए आंगनवाड़ी का नवीनीकरण से लेकर समार्ट क्लास रूम का निर्माण, फूलों का उत्पादन करना, बकरी पालन करना, इलाइची की खेती, प्राइमरी हेल्थ सेंटर नवीनीकरण, मुख्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाना, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए टैंक निर्माण जैसे सभी कार्य किए गए.
स्थानीय निवासियों के वर्तमान, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए इन सभी कार्यों की काफी सराहनीय की जा रही है. इस परियोजना ने विकास और आजीविका वृद्धि, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता और वित्तीय आजीविका विकल्प पैदा करके, साक्षरता के क्षेत्रों में अपने हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों के जीवन में काफी बदलाव किया है.
ट्रस्ट ने बाता कि, इस प्रोग्राम के तहत लगभग 700 से अधिक घरों को लाभ हुआ है. इस प्रोग्राम का ये एक साल ग्रामीण विकास ट्रस्ट की नैशनल प्रोग्राम हेड तृप्ति खन्ना, सीनियर बिजनेस लीड शैलेश कोतरू, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव जी और एचडीएफसी से विकाश कुमार की देखरेख में पूरा किया गया है.
