Uttrakhand BJP MLA Bansidhar Bhagat derogatory remarks on Hindu gods and goddesses: उत्तराखंड के कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत (Bansidhar Bhagat) ने देवी-देवताओं का भद्दा मजाक उड़ाकर खुद को परम ज्ञानी दिखाने की एक नाकाम कोशिश की है. उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girls Day) पर एक समारोह में हिस्सा लेने गए थे.
इस समारोह में जब बीजेपी विधायक बंशीधर भगत की बोलने की बारी आई तो, वो अपना उल्लू जलूल ज्ञान लेकर माइक पर पहुंचे. इस दौरान बंशीधर भगत ने छात्रों को सफलता के मंत्र के रूप में अजीब सलाह दे डाली. उन्होंने कहा कि, अगर अच्छे से पढ़ाई करनी है तो सरस्वती को पटाओ, धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ, शक्ति चाहिए तो दुर्गा को पटाओ. वो आगे बोले कि, आदमी के पास है ही क्या?… सब तो महिलाओं के ही पास है. इतना ही नहीं, बंशीधर भगत ने भगवान शिव और विष्णु को बेचारा भी बता दिया. विधायक ने कहा कि, एक शिवजी हैं वो पहाड़ में पड़े हुए हैं. एक विष्णु भगवान हैं, जो समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं. दोनों की आपस में बेचारों की बात भी नहीं हो सकती.
भाजपा विधायक के इस विवादित बयान पर सोशल मीडिया पर लोग आग बबूला हो गया है… लोग बंशीधर भगत को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और फौरन पार्टी से बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन ऐसे होगा क्या?. भाजपा तो छोड़िए गोदी मीडिया तक की हिम्मत नहीं होगी इस मुद्दे पर एक प्राइम टाइम की बहस कर सके.
अभी हाल ही में आपने देखा होगा, आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का दिल्ली में हुए बोद्ध धर्म के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मारने की शपथ लेते हुए का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदू विरोधी और भगवान का अपमान करने वाला साबित पर खूब बवाल खड़ा किया. यहां तक कि गोदी मीडिया के सभी चैनलनों ने इस मामले को लेकर खूब प्राइम टाइम डिबेट की और दिल्ली सरकार को घेरा. जिसके बाद राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, और दिल्ली पुलिस अब उनसे पूछताछ में जुटी है.
अब जरा सोचिए… क्या बीजेपी विधायक का ये बयान करोड़ों लोगों की भावना आहत करने वाला नहीं है… क्या बीजेपी अपने इस नेता को पार्टी के बर्खास्त करेगी?… क्या दोगली गोदी मीडिया भाजपा विधायक के इस भद्दे बयान पर पीएम मोदी, अमित शाह या बीजेपी को घेर सकती है?. आप लोग सोचिए कि, धर्म पर दोगली सोच रखने वाले इन नेताओं और मीडिया ने आपको कितना गुमराह किया है.
