Elnaaz Norouzi on Iran Hijab: हिजाब के विरोध में ऐक्ट्रेस ने कैमरे के सामने उतारे कपड़े, छिड़ गई बहस!

दुनिया देश मनोरंजन

Iran Hijab Row: ईरान में हिजाब ना पहनने की वजह से पुलिस हिरासत हुई महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब के विरोध में हो रहे आंदोलों के समर्थम में पूरी दुनिया से कई बड़ी हस्तियां सामने आई हैं. जिसकी आंच अब भारत तक पहुंच गई है. एक टीवी एंकर ने टीवी पर बाल काट कर इस आंदोलन का समर्थन किया तो, किसी ने बाल काटते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज में नजर आईं अभिनेत्री एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) ने भी इस आंदोलन के समर्थन में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में ईरानी ऐक्ट्रेस हिजाब और बुर्का पहने खड़ी हैं. वीडियो में उन्हें हिजाब और बुर्का उतारते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वो एकाएक सभी कपड़े उतारना शरू करती हैं. और वीडियो के आखीरतक निर्वत्र हो जाती हैं.

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एलनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, हर औरत, दुनिया में कहीं भी, इस बात की परवाह किए बगैर कि वो कहां से है, उसे ये अधिकार होना चाहिए कि वे जो चाहे, जब चाहे और जहां चाहे पहन सके. किसी भी आदमी या किसी अन्य महिला को ये अधिकार नहीं है कि वो उसे जज करे या उसे दूसरे कपड़े पहनने के लिए कहे. उन्होंने आगे लिखा कि, हर महिला को अपने शरीर पर फैसले लेने की शक्ति होनी चाहिए. हालांकि उन्होंने ये साफ करने की कोशिश की कि, वो न्यूडिटी को बढ़ावा नहीं दे रही हैं, बल्कि वो अपनी पसंद की स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही हैं.

एलनाज नौरोजी ईरान की रहने वाली हैं, लेकिन वो इंडिया में एक एक्ट्रेस और म़ॉडल के तौर पर काम करती हैं. उनका परिवार ईरान में ही रहता है. एलनाज के इस कदम पर सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू हो गई है. कोई अभिनेत्री की हिमायत में खड़ा है तो कोई उनके इस कदम को सिलेक्टिव बता रहा है… जो लोग विरोध कर रहे हैं वो कह रहे हैं कि, हिंदुस्तान में कितनी दलित-मुस्लिम औरतों के साथ हर रोज गलत होता है… तब वो इसके विरोध में क्यों नहीं बोलतीं. क्यों हाथरस उन्नाव की दलित लड़कियों के साथ हुई दरिंदगी पर ये सिलेक्टिव औरते नहीं बोलीं?.

अगर बात माय लाइफ माय चोइस माय बॉडी की है तो, देशभर में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम लड़कियों के पक्ष में क्यों आवाज नहीं उठाई गई?. क्यों कर्नाटक के हिजाब विवाद पर मुस्लिम लड़कियां जो अपनी मर्जी से हिजाब पहनना चाहती हैं उनके समर्थन में कोई क्यों नही आया?. दूसरे धर्म की हैवान भीड़ ने जब कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के जबरन हिजाब खींचे, जिन्हें हिजाब पहनने की वजह से स्कूल-कॉलेज्स में घुसने नहीं दिया गया, जब कहां था आपका माय लाइफ माय चोइस का समर्थन. ईरान में हिजाब विवाद पर कपड़े उतारे जा रहे हैं.. बाल काटे जा रहे हैं… लेकिन अपनी मर्जी से हिजाब पहनने वाली लड़कियों-महिलाओं के समर्थन में कोई कथित नारीवादी अपने बाल नहीं काटती.Actress Elnaaz Norouzi took off her clothes in protest against the hijab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *