नशे में धुत्त शख्स को नहीं दी चिकन बिरयानी, गुस्से में रेस्टोरेंट को लगा दी आग!

दुनिया

Drunk man set fire to restaurant in New York: बिरयानी लवर्स के तमाम किससे आपने सुने होंगे, लेकिन जो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा किस्सा शायद ही कभी सुना हो… खबर अमेरिका के न्यूयॉर्क से है. जहां एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने रेस्टोरेंट को सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि उसके स्टाफ ने उसे चिकन बिरयानी देने से मना कर दिया था. आरोपी की पहचान 49 साल के चोफेल नोरबू के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, ये शख्स जैक्सन हाइट्स इलाके में स्थित एक बांग्लादेशी रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी खाने पहुंचा था. उसका दावा है कि नशे में होने की वजह से रेस्टोरेंट ने उसे चिकन बिरयानी नहीं दी. इस पर वो काफी भड़क गया और रेस्टोरेंट के मालिक को सबक सिखाने की ठान ली. आरोपी ने अगली रात रेस्टोरेंट को आग के हवाले कर दिया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी को रेस्टोरेंट में आग लगाते हुए देखा जा सकता है.

न्यूयॉर्क के दमकल विभाग ने जो वीडियो जारी किया इसमें आरोपी रेस्टोरेंट के पास खड़े होकर उस पर ज्वलनशील तरल पदार्थ छिड़कते और फिर उसमें आग लगाता हुआ नजर आता है. हालांकि, इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ जाता है. आरोपी चोफेल ने कहा, ‘मैं काफी नशे में था. मैंने रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी ऑडर की. लेकिन स्टाफ ने मुझे देने से मना कर दिया.’ उसने आगे कहा, ‘रेस्टोरेंट की हरकत से मुझे गुस्सा आ गया. मैंने गैस की एक केन खरीदी. फिर रेस्टोरेंट की गेट पर उसे छिड़ककर उसमें आग लगा दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *