51 साल की उम्र में तीसरी बेटी के पिता बने Manoj Tiwari, पत्नी संग शेयर की पहली फोटो

देश

Manoj Tiwari Becomes Father Third time: भोजपुरी स्टार सिंगर, एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि उनके घर फिर से किलकारी गूंजी है.

दरअसल, मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं. उनके ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी’.

पिछले महीने ही एक्टर ने पत्नी की गोद भराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया था. तब खुलासा हुआ था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं. लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था. अब मनोज की इस पोस्ट के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.

गौरतलब है कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं. एक्टर ने पहली बार रानी से शादी रचाई थी. रानी से उनकी एक बेटी जिया है. मनोज और रानी की शादी 1999 में हुई थी. मगर शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. इसके बाद बड़ी बेटी (Manoj Tiwari Daughters) जिया के कहने पर एक्टर ने कोरोना काल में दूसरी शादी सुरभि तिवारी से रचाई और इनसे एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है. अब ऐसे में सुरभि से एक्टर को एक और बेटी का सुख प्राप्त हुआ. जहां मनोज की ये तीसरी बेटी है वहीं, सुरभि की ये दूसरी बेटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *