India China Troops Clashes: अरुणाचल के तवांग में भिड़े भारत-चीन के सैनिक, दोनों तरफ के जवानों को आई चोटें!

देश

India China Troops Clashes: पूर्वी लद्दाख के लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल में तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की खबरे हैं. दरअसल, चीन के सैनिक बीते 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के बिल्कुल पास आ गए, जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया.

इस दौरान भारत और चीन के सैनिकों में हल्की झड़प हो गई. आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं. इसके बाद दोनों पक्ष तुरंत इलाके से हट गए.

एलएसी पर तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर सेना के सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष तुरंत क्षेत्र से पीछे हट गये थे. सूत्रों ने बताया कि भारतीय कमांडर ने तवांग सेक्टर में एलएसी पर झड़प के बाद शांति बहाल करने के लिए चीनी समकक्ष के साथ ‘फ्लैग बैठक’ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *