Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Match Score News in Hindi: कतर में फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने फ्रांस (France) को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया. अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है. उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया.
लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली थी। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया, जो उन्हें उन्हें जब फ्रांस के डेम्बेले के एंजेल डि मारिया पर फाउल करने पर मिला था। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा। मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं।
दो मिनट में दो गाल दागते हुए पासा ही पलट दिया। एम्बाप्पे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा, जबकि 97 सेकंड बाद गेंद जाल में उलझाते हुए फ्रांस को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। पेरिस सेंट जर्मेन में साथी एम्बाप्पे की रफ्तार के आगे मेसी के सूरमा डिफेंडर पूरी तरह फेल हो गए। अर्जेंटीना की दीवार माने जाने वाले गोलकीपर मार्टिनेज भी असहाय दिखे। इस तरह एम्बाप्पे अब मेसी से एक गोल आगे हो गए।
इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं लग सके। अर्जेंटीना के पास दो मौके थे, लेकिन फ्रांस के डिफेंस ने गोल नहीं होने दिया। मैच को एक्स्ट्रा टाइम के लिए बढ़ाया गया। 108वें मिनट में मेसी ने गोल दागते हुए टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई तो पेनल्टी पर गोल दागते 118वें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। बाद में पेनल्टी शूटआउट में मेसी की टीम ने मैदान मारते हुए इतिहास रच दिया।
