सांसदी बाहाल के बाद कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को पार्लियामेंट (Parliament) में जोरदार भाषण दिया. राहुल गांधी ने लोकसभा (Lok Sabha) में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्र सरकार पर बयानों के गहरे और धारदार तीर छोड़े. इस दौरान राहुल गांधी ने रामायाण (Ramayana) के पात्र रावण (Ravana), कुंभकरण (Kumbhakarna) और मेघनाथ (Meghnath) से पीएम मोदी (PM Modi) और उनके करीबी गौतम अडानी (Gautam Adani) और अमित शाह (Amit Shah) की तुलना कर दी। जिसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ.
इस दौरान राहुल गांधी ने सदन में रावण का जिक्र करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकर्ण, उसी तरह मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी की. राहुल गांधी ने कहा कि लंका को हनुमान (Hanuman) ने नहीं जलाया था, अहंकार ने लंका को जलाया था. राम ने रावण को नहीं मारा था, अहंकार ने उसे मारा था.
राहुल की इस टिप्पणी पर तुरंत बीजेपी (BJP) सांसद गुस्से से लाल-पीले हो गए, और खड़े होकर राहुल गांधी के बयान का विरोध करने लगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने राहुल को टोका. सत्ता पक्ष का रुख देखते हुए विपक्ष के सांसद भी सीटों से खड़े हो गए और राहुल से माफी मांगने को भी कहा, जिसके बाद स्पीकर (Speaker) को उन्हें बैठाना ही पड़ा.
