1978 में आई चंद्रा बरोत (Chandra Barot) के निर्देशन में बनी डॉन (Don) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) नज़र आए थे और लोग आज भी उन्हें याद करते हैं. वहीं अमिताभ ने फिल्म में डॉन के किरदार को ऐसे निभाया कि ये आइकॉनिक हो गई. इसके बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने साल 2006 में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बॉलीवुड का नया डॉन बनाया. फिर 2011 में इसका दूसरा भाग आया. वहीं अब नए दौर में फरहान नया डॉन पेश कर रहे हैं.
इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का तड़कता- भड़कता टीजर रिलीज हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में लीड एक्टर का चेहरा भी रिवील कर दिया है. डॉन-3 में बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं हुआ है. अब रणवीर सिंह के लिए बहुत ही चैलेंजिंग होगा कि वह शाहरुख खान को कैसे रिप्लेस करते हैं. हालांकि टीजर में तो रणवीर सिंह काफी अच्छे लग रहे हैं, लेकिन किंग खान (King Khan) को रिप्लेस करना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा. बता दें की ‘डॉन 3’ (Don-3) को फरहान अख्तर ही डायरेक्ट करेंगे.
फिल्म ‘डॉन 3’ का धमाकेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस के बीच में हलचल मचा दी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। जारी किए गए वीडियो में रणवीर सिंह ही डायलॉग बोलते दिखाई दे रहे हैं और वो किसी ऊंची इमारत के अंदर बैठे कहते हैं, ‘11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, पर पकड़ पाया है मुझको कौन? मैं हूं डॉन.’ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह को डॉन के तौर पर दर्शक कितना पसंद करते हैं.
