Saina Nehwal पर किए ‘भद्दे कॉमेंट’ पर अभिनेता सिद्धार्थ ने मांगी माफी, कहा- आप हमेशा मेरी चैम्पियन रहेंगी

मनोरंजन स्पोर्ट्स

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) के सुर बदल गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख बैडमिंटन स्टार साइना ने माफी मांग ली है.
ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने माफीनामे में सिद्धार्थ ने कहा, “डियर साइना, मैं अपने असभ्य मजाक के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने कुछ दिन पहले आपके एक ट्वीट के जवाब के रूप में लिखा था. मैं आपसे असहमत हूं मैं ये कह सकता हूं. जब मैं आपका ट्वीट पढ़ता हूं, तो मेरी हताशा या गुस्सा मेरे लहजे और शब्दों मेरी भावनाओं को बयान नहीं कर पाए. मुझे पता है कि मैं उससे ज्यादा दयालु हूं.”
सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया कि उनका कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था और वो महिलाओं का सम्मान करते हैं. उन्होंने इस उम्मीद के साथ अपने लेटर को खत्म किया कि साइना इसे स्वीकार कर लेंगी. उन्होंने लिखा, “मुझे आशा है आप मेरे लेटर को स्वीकार करेंगी. ईमानदारी से कहूं तो आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगे.”
बता दें साइना नेहवाल ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक वाले मामले को लेकर एक पोस्ट लिखा था. जिसके बाद सिद्धार्थ ने नेहवाल के एक पोस्ट को रीट्वीट किया था और फिर सारा बवाल खड़ा हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *