Bigg Boss 17 Promo: Abhishek Kumar पर भड़के सलमान खान, 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदलेगा माहौल

मनोरंजन

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान(Salman khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान का गुस्सा अभिषेक कुमार पर फट रहा है। शो में होने वाली दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की झलक भी दिखाई गई है।

Bigg Boss 17 Promo Out: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते से ही जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। शो में खेल और टास्क से ज्यादा रिश्ते नाते और लड़ाई-झगड़ा देखने के लिए मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट दूसरे से भिड़ रहा है। इस वजह से दर्शकों ने इस सीजन को बोरिंग का टैग देना शुरू कर दिया है, लेकिन मेकर्स ने इस सीजन में तगड़ा लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। सोशल मीडिया पर अब तक जानकारी मिली थी कि इस बार वाइल्ड कार्ड एंट्री जल्द ही होने वाली है। कई सेलेब्स के नाम सामने आए। वहीं, अब मेकर्स ने अपने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स का खुलासा कर दिया है। इस वीकेंड का वार में दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, लेकिन इससे पहले सलमान खान का गुस्सा अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर फटेगा।

अभिषेक कुमार की वाट लगाएंगा सलमान खान
रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का दूसरा वीकेंड का वार काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस बार सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की वाट लगाने वाले हैं, जिसमें अभिषेक कुमार का नाम सबसे ऊपर है। सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान, अभिषेक को फटकार लगाते दिख रहे हैं। अभिषेक कुमार ने मन्नारा चोपड़ा को डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा कहा था, जिस वजह से सलमान ये मुद्दा वीकेंड का वार में उठाने वाले हैं। प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि सलमान मन्नारा से पूछते हैं, ‘तुम्हारा कोई ट्रिगर प्वाइंट है?’ इस पर मन्नारा बोलती हैं, ‘हां, अगर कोई फैमिली पर जाए या यहां पर कोई मुझसे बाहर की बातें करें।’ इसके बाद सलमान अभिषेक को बोलते दिखे हैं, ‘आप होंगे मेरे फैन, लेकिन मेरी जैसी हरकतें नहीं हैं आपकी… असल जिदंगी में जूते पड़ेंगे जूते…।

शो में होगी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री
इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक प्रोमो में दिखाई गई है। बिग बॉस 17 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल हैं, जो अपने और ईशा के बारे में बात करते दिख रहे हैं। दूसरी कंटेस्टेंट मनस्वी ममगई हैं जो मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनके डांस परफॉर्मेंस की झलक प्रोमो में दिखाई गई है। समर्थ और मनस्वी शो में आकर माहौल बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *