
Sunny Deol Fees For Ramayana: सनी देओल बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. एक्टर को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्य़ादा हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं. सनी फिलहाल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की मेगा सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है. वहीं खबरें आ रही हैं कि सनी देओल जल्द ही नितेश तिवारी की मोस्च अवेटेड फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें. इन सबके बीच अब, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि सनी ने पौराणिक फिल्म में अहम रोल प्ले करने के लिए मोटी रकम चार्ज की है.
सनी देओल ने नितेश तिवारी की रामायण के लिए वसूली मोटी रकम?
सनी देओल को नितेश तिवारी की फिल्म, रामायण में ‘लॉर्ड हनुमान’ के रोल के लिए कास्ट किया गया है. वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गदर 2 एक्टर ने ‘लॉर्ड हनुमान’ के लिए मोटी रकम वसूल की है. रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के करीबी एक सूत्र से जानकारी मिली है कि सनी देओल ने नितेश तिवारी की फिल्म में हनुमान के रोल के लिए 45 करोड़ फीस चार्ज की है.
