Bigg Boss 17: आयशा खान-मुनव्वर के रिश्ते पर अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन, मजे लेते हुए लोग बोले- ‘शो में जाना है’

मनोरंजन वायरल

Anjali Arora On Ayesha Khan-Munawar faruqui: रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आयशा खान (Ayesha Khan) और मुनव्वर फारूकी (Munawar faruqui) ने सारी लाइमलाइट छीन ली है। दोनों के लव एंगल पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस पर अब अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का रिएक्शन भी सामने आया है।


Anjali Arora On Ayesha Khan-Munawar faruqui Relation: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की बैंड बजाई जा रही है। इस शो में आयशा खान ने एंट्री करके मुनव्वर फारूकी की लवलाइफ को दुनिया के सामने रख दिया है। आयशा ने मुनव्वर फारूकी पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, आयशा ने दावा भी किया की मुनव्वर फारूकी के रिश्ते कई लड़कियों के साथ हैं। इस मामले में मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड रही नाजिला सीताशी का रिएक्शन भी आया और उन्होंने मुनव्वर फारूकी से अपने रिश्ते तोड़ दिए। वहीं, अब इस पूरे मामले पर अंजलि अरोड़ा ने मजेदार रिएक्शन दिया है, जिस पर लोग मजे ले रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा ने किया प्रोमो वीडियो पर रिएक्ट
दरअसल, रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी आयशा खान (Ayesha Khan) से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने नेशनल टीवी पर आयशा से यह कहा है, ‘अगर तुम्हें मेरी किसी भी बात का बुरा लगा हो तो मैं तुमसे माफी मांगता हूं लेकिन मैं किसी को डबल डेट नहीं कर रहा था।’ सोशल मीडिया पर मुनव्वर और आयशा का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हुआ। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिस पर ही अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने रिएक्ट किया है। अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी की इस हालत पर हंसी वाला इमोजी भेजा है। उन्होंने कुछ लिखा तो नहीं… लेकिन अपने हंसी वाले इमोजी से सबका ध्यान खींच लिया। अंजलि के इस रिएक्शन पर लोगों ने ढेर सारे कमेंट किए हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भी शो में जाना है, तो कुछ लोगों ने बिग बॉस से कहा है कि अंजलि अरोड़ा को भी शो में बुला लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *