Bigg Boss Season 17 : ‘बिग बॉस’ सीजन 17 को लेकर टीवी के दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ता जा रहा है। शो में इस बार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन ने भी एंट्री ली है, जहां कैमरे के सामने दर्शकों को उनके बीच का प्यार और नोक-झोंक देखने को मिल रहा है। हालांकि इन दिनों विक्की (Vicky Jain) और अंकिता पर भी शो में टिके रहने का दबाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां अंकिता हर किसी से पंगे ले रही हैं, वहीं विक्की जैन सिर्फ एक कोना पकड़कर घर में होने वाली घटनाओं को देख रहे हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन वर्तमान में कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 17 (Bigg Boss 17) में कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ रहे हैं।

‘मैंने सोचा था तुम मेरी ताकत हो’
कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande Husband) के बीच फिर तीखी बहस हुई, जिसमें अंकिता अटेंशन और टाइम को लेकर शिकायत करती नजर आ रही हैं। मेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई नई क्लिप में, अंकिता और विक्की को गार्डन एरिया में सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। अंकिता ने पेस्टल ग्रीन कलर का फ्लोरल नाइट सूट पहना हुआ है, जबकि विक्की ने टी-शर्ट और जॉगर्स पहना हुआ है। वीडियो में अंकिता विक्की से कहती दिख रही हैं, ‘मैंने सोचा था कि तुम मेरी ताकत हो, लेकिन तुम नहीं हो।’
अंकिता और विक्की में तीखी बहस
इस पर विक्की कहते है, ‘मैं क्या दिनभर तुम्हारे पीछे-पीछे घूमता रहूं?… मैं नहीं कर सकता… मैं यहां नाक कटाने नहीं आया हूं। इतना हमारे जो भी रफ पैच था… लाइफ का जो भी रफ पैच था….’ इस पर अंकिता कहती हैं- ‘हर बार हम उस टॉपिक को क्यों लाते हैं रफ पैच?’ फिर वीडियो में कपल को बेडरूम में बातचीत करते हुए दिखाया गया है। अंकिता कहती नजर आ रही हैं, ‘मुझे नहीं चाहिए तेरा अटेंशन अब। मैं भीख नहीं मांग सकती हूं इस चीज के लिए।’ ‘मणिकर्णिका’ फेम एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये समझने वाली चीजें होती हैं.’ विक्की जवाब देते हैं, ‘तो, अब रास्ता बता?’
