भारतीय टीवी जगत की पॉपुलर जोड़ी में शुमार आमिर अली (Aamir Ali) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) की राहें अलग हो गई हैं. लंबे वक्त से एक दूसरे से अलग रहे इस कपल ने शादी के 9 साल बाद तलाक ले लिया. कई सालों तक प्यार में रहने के बाद 2 मार्च 2012 को संजीदा और आमिर ने निकाह किया था. दोनों की जिंदगी ठीक से चल रही थी. लेकिन अचानक फैंस को खबर मिली की दोनों अलग रह रहे हैं. जनवरी 2020 में ‘स्पॉटबॉय’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वह अलग होने की ओर बढ़ रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और संजीदा के करीबी के हवाले से बताया गया है कि दोनों की बेटी आर्या की कस्टडी मां संजीदा शेख को मिली है. तलाक के बाद संजीदा अपने पैरेंट्स के साथ रह रही हैं. आमिर और संजीदा दोनों ही अपनी निजता को बनाए रखना चाहते हैं और इसलिए दोनों ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
बता दें कि आमिर और संजीदा ने साल 2012 में शादी की थी कई साल साथ रहने के बाद. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. यहां तक की कई बार दोनों साथ में कुछ शोज में भी नजर आए. सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते रहते थे.
लेकिन फिर साल 2020 से दोनों की शादी में अनबन की खबरें आने लगी थी. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अलग रह रहे हैं और बाद में ये कन्फर्म भी हो गया था. संजीदा, अली को छोड़कर अपने पैरेंट्स के घर रह रही हैं.
वैसे जब दोनों के अलग रहने की खबर आई, उसी दौरान दोनों के बेटी की भी जानकारी सामने आई. खबर आई थी कि दोनों की सेरोगेसी के जरिए बेटी भी हुई है. दोनों अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. कभी बेटी आमिर के साथ रहती है तो कभी संजीदा.
