Covid 19 India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 68 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज, 277 लोगों की मौत

देश

Covid-19 New Cases Today: देश में लगातार कई दिनों से कोरोना वायरस (Covid In india) की रफ्तार में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. मगर मंगलवार को इस इजाफे में मामूली गिरावट दर्ज हुई है… ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में 1 लाख 68 हजार 63 नए केस सामने आए हैं जबकि 277 लोगों की मौत हुई है. नए केसों के मामले में एक दिन में 6.4 फीसदी की कमी आई है. हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख को पार कर गई है.

वहीं सरकारी आंकड़ो में पिछले 24 घंटे में 69,959 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. देश में चल रहे टीकारकरण अभियान की बात करें तों, पिछल एक दिन में 92,07,700 लाख डोज लगाई गईं. देश में ओमिक्रॉन का दायरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इसके कुल केसों की संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है.

बता दें कि देश में सोमवार को 1 लाख 79 हजार नए केस सामने आए थे. इस लिहाज से ताजा आंकड़े थोड़ी राहत भरे हैं. वैक्सीनेशन के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. सोमवार को 92 लाख से ज्यादा डोज़ लगाए जाने के बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर करीब 153 करोड़ हो गया है. देश में कोरोना से रिकवरी रेट 96.36% है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 10.64% हो गई है.

इसके अलावा, कोरोना के बढ़ते हुए मामले पर केंद्र सरकार (Central Government) ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोविड टेस्ट (Covid Testing) कराने की जरूरत नहीं है. जब तक कि मामला ज्यादा जोखिम वाला ना हो, यानी कि ज्यादा उम्र या बीमारी के शिकार लोगों को ही तुरंत जांच कराने की आवश्यकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *