Tiger3: सलमान की फ़िल्म Tiger 3 के शूटिंग शेड्यूल को फ़िलहाल किया गया रद्द, बढ़ते कोरोना की वजह से मेकर्स ने लिया फ़ैसला !

मनोरंजन

कोरोना का बढ़ता क़हर अब फ़िल्मी जगत पर हावी होने लगा है. Bollywood के भाईजान सलमान खान (Salman Khan)की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger3) के शूटिंग शेड्यूल को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है. ये शूटिंग दिल्ली में होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन (Omicron)और कोविड-19 (Covid 19)के बढ़ते मामलों को देखते हुए वाईआरएफ(YRF) ने टाइगर 3 की शूटिंग टालने का एलान किया है.

सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक बार फिर नजर आने वाली है. फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के लिए दोनों दिल्ली जाने वाले थे. ये 15-दिन का शेड्यूल होने वाला था, जो 12 जनवरी से शुरू होने वाला था. दिल्ली में इस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग की जानी है. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने शूटिंग टालने का फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *