UP election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly election) से ठीक पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी में किसानों के बिजली के बिल में 50% छूट की घोषणा की गई है. यानी किसानों के निजी नलकूप और ट्यूबवेल के बिल में 50 फीसदी की छूट होगी. इस छूट की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से दी गई.
योगी सरकार के मुताबिक, इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को मीटर्ड कनेक्शन पर दो रुपये प्रति यूनिट की जगह 1 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे. इस कनेक्शन पर अब तक 70 रुपये प्रति हॉर्सपावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 35 रुपये प्रति हॉर्स पावर कर दी गई है.
अनुमान के मुताबिक बिजली बिल में छूट की इस नई व्यवस्था से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड पर लगभग रुपये 1000 करोड़ प्रतिवर्ष का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने UPPCL को अनुदान देने का फैसला किया है.
बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2017 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 विधानसभा सीटों में से 109 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, लेकिन 27 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान किसान आंदोलन जैसे बड़े मुद्दे नहीं थे, फिर भी बीजेपी 27 सीटें हार गई थीं.
हाल में तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों को सरकार से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. तीन कृषि कानून वापस हो गए। लेकिन अभी भी किसानों में इन्हें चुनाव के बाद वापस लाने का डर बरकरार है. वहीं गन्ना किसान भी सरकार के पिछले फैसले से खासा खुश नहीं है
