FIR on Jawed Habib: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब पर स्टाइलिंग के दौरान महिला के बालों पर थूकना पड़ा भारी- FIR दर्ज, माँगी माफ़ी

वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक महिला के बाल बनाते हुए उस पर थूकने को लेकर मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब (Jawed Habib) के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की है. दरअसल, जावेद हबीब अपनी इस हरकत के चलते ट्रोलर्स (Trollers) के निशाने पर हैं. उन्होंने 3 जनवरी को एक सेमिनार के दौरान एक महिला को स्टेज पर बुलाया और इसके सिर में थूक दिया. चौंकिए मत, ऐसा उन्होंने गलत इरादों से नहीं बल्कि ये बताते हुए किया कि अगर सिर में पानी की कमी है तो हेयर कट के दौरान उसे थूक से भी पूरा किया जा सकता है. इसके बाद वो बोले कि इस थूक में जान है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जावेद हबीब की जमकर खिंचाई हो रही हैं क्योंकि जिस महिला पर उन्होंने ये नुस्खा आजमाया, उसने ही आपत्ति दर्ज की. महिला ने इस हरकत को अपना अपमान बताया.

हालांकि, स्टाइलिस्ट ने बाद में इस हरकत के लिए माफी मांग ली. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘मेरे द्वारा बोले गए कुछ शब्दों ने लोगों को आहत किया है.

पुलिस ने बताया कि बड़ौत शहर की निवासी पूजा गुप्ता की शिकायत पर यहां मंसूरपुर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शिकायत के अनुसार, कार्यशाला के दौरान हबीब ने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका था.

इस पर महिला आयोग ने कहा कि, यह घटना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन है और ऐसे में लोगों के बीच थूकना दंडनीय अपराध भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *