Bigg Boss OTT-2 Final: 14 अगस्त को Bigg Boss OTT Season-2 का फिनाले है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season-2) खूब धमाल मचा रहा है. पिछले सीजन के मुताबिक इस सीजन को फैंस ने ज्यादा प्यार दिया हैं. अब फैंस को इस सीजन के वीनर का बेसबरी से इंतजार है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 का फिनाले इस सोमवार को होने वाला है. फिनाले में सिर्फ 4 दिन बचे हैं. ये दिखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन-2 में किसके सिर जीत का ताज सजेगा.
बिग बॉस के घर में 13 कंटेस्टेंट (Contestants) मौजूद थे. हर सीजन की तरह इस सीजन में भी टॉप 5 कंटेस्टेंट चुनने की जिम्मेदारी जनता को ही सोपी गई. फिनाले से कुछ दिन पहले हुए मिड वीक एविक्सन में जिया शंकर (Jiya Shankar) घर से बेघर हो गई थी. इसके साथ ही अब दर्शकों को इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), एल्विश यादव (Elvish Yadav), बेबिका धुर्वे (Babika Dhurve ) और मनीषा रानी (Manisha Rani) मौजूद हैं. इन कंटेस्टेंट में से ही कोई एक बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बनेगा.
आपको बता दें कि विनर को 25 लाख रुपए (25 Lakh Rupees) की प्राइज मनी दी जाएगी. फिलहाल पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सेफ हैं और वह अभिषेक मल्हान के साथ सीधा फिनाले की रेस में शामिल हो गए हैं. यानी कि बिग बॉस ओटीटी के टॉप 3 तो फाइनल हो गए हैं. इस वीकेंड के वार एपिसोड पर सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी भी रिवील कर दी है. अब जनता को इंतजार है की कौन होगा बिग बॉस ओटीटी-2 वीनर.
