Bollywood News Live: जल्द शुरू होगी प्रभास की ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग, हुआ ऐलान, ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एक्टिंग देख इंप्रेस हुईं सौंदर्य शर्मा

मनोरंजन

Today’s Trending Entertainment News Live: ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया। सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को रिलीज किया गया था। दोनों ही मूवीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ऐसे में अब इनके पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इसने पहले दिन करीब 61 करोड़ का बिजनेस किया। इसने ‘पठान’ और ‘गदर 2’ तक को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने पॉजिटिव रिस्पांस के साथ ही करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें इसका कनेक्शन प्रशांत नील की ‘केजीएफ’ से देखने के लिए मिला है। ट्रेलर एक्शन पैक्ड दिखा और प्रभास के एक्शन अवतार ने सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *