Preity Zinta on Pritam Singh Zinta name: बॉलीवुड फिल्म स्टार प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने नाम ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ की सच्चाई को लेकर फैंस से सीधे तौर पर बात की। यही नहीं, अदाकारा प्रीति जिंटा ने इसके साथ ही इसके लिए बॉबी देओल को जिम्मेदार ठहरा दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Preity Zinta on Pritam Singh Zinta name: बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपने नाम ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया कि सफाई दी कि उनका असली नाम ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ नहीं है। जैसा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार लिखा गया है। जारी किए गए इस वीडियो में अदाकारा ने जोर देकर कहा कि उनका नाम सिर्फ प्रीति जिंटा ही है। शादी के बाद जरूर उन्होंने अपने पति का सरनेम ‘गुडइनफ’ के इनीशियल ‘जी’ को अपने नाम में जोड़ा है। जिसके बाद उनका नाम प्रीति जी जिंटा हो गया है। इसमें भी अदाकारा ने साफ किया कि वो अपने पति का सरनेम बीच में इसलिए जोड़ती हैं नहीं तो उनका नाम प्रीति जिंटा जी हो जाएगा।
Preity Zinta
प्रीति जिंटा ने गलत नाम के लिए बॉबी देओल को ठहराया जिम्मेदार
यही नहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘इतने सालों में मैंने लगातार कई आर्टिकल्स में पढ़ा कि मैंने अपना नाम प्रीतम सिंह जिंटा से बदलकर प्रीति जिंटा रख लिया है। मैंने कई बार ये बात लोगों को बताने की कोशिश की सोल्जर मूवी के सेट पर बॉबी देओल ने मुझे प्रीतम सिंह एक मजाक में कहा था। कृप्या उनसे पूछें जब आप उनसे मिलें कि आखिर उन्होंने ये नाम क्यों चुना। ये मूवी एक ब्लॉकबस्टर रही थी और हमारी दोस्ती भी बढ़ती रही और तब से ये प्रीतम सिंह भी जारी है। ये नाम मुझसे चिपक गया है। बचाओ। तो आखिरी बार मैं बता रही हूं कि मेरा असली नाम प्रीतम सिंह ने कभी नहीं रहा। ये हमेशा से ही प्रीति रहा था। उम्मीद है ये सफाई एक बार और हमेशा के लिए हो गई।’ प्रीति जिंटा का ये वीडियो एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही छा गया।
फिल्मों से ब्रेक ले चुकी हैं प्रीति जिंटा
बता दें कि अदाकारा प्रीति जिंटा फिल्मों से ब्रेक ले चुकी हैं। अदाकारा कुछ वक्त पहले ही सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। प्रीति जिंटा शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। जहां वो अपने पति और बच्चों के साथ जिंदगी के नए फेज का मजा ले रही हैं।
