Nawazuddin’s New Home: नवाजुद्दीन ने बनाया सपनों का ‘सफ़ेद महल’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं नए घर की तस्वीरें!

मनोरंजन

बॉलीवुड के धाँसू ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui)अब मुंबई में एक शानदार सफेद मैंशन के मालिक हैं. मुज्फ्फरनगर, बुढ़ाना के रहने वाले नवाजुद्दीन ने मुंबई में जो अपना आलीशान घर खरीदा है, उसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड में एक दशक की पारी खेल चुके नवाजुद्दीन को अपने इस बंगले को रेनोवेट करने में करीब 3 साल का वक्त लगा है.

बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन का ये नया घर उनके गांव बुढ़ाना वाले घर से इंस्पायर्ड है. चारों तरफ से सफेद रंग के बने इस आलीशान बंगले में काफी बड़ा बरामदा, शानदार छत और ओपन एरिया मौजूद है. नवाजुद्दीन ने अपने इस शानदार घर का नाम अपने पिता के नाम पर ‘नवाब’ रखा है. उनके पिता का नाम ‘नवाबुद्दीन सिद्दीकी’ है. किसे पता था रात-रातभर वॉचमैन की नौकरी करने वाला एक शख्स किसी दिन मुंबई में अपना शानदार आश‍ियाना बनाएगा.

नवाजुद्दीन का हर किरदार दर्शकों के मन में अपनी छाप छोड़ जाता है. किसी भी जॉनर का किरदार हो, नवाजुद्दीन उसे पूरी तरह से अपना बना लेते हैं.अपने एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था कि उनके पास साल 2022 में 4-5 फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं और ये उनका सबसे बिजी साल होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *