Kisan Morcha will Start Mission-UP: तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद भी सरकार और किसानों के बीच चला आ रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 फरवरी से ‘मिशन यूपी’ (Mission UP) का अगला दौर शुरू करने का ऐलान किया है. किसानों का कहना है कि इसमें लोगों के बीच जाकर BJP की असलीयत बताई जाएगी.
संयुक्त किसान मोर्चा (Kisan Morcha) की तरफ से जानकारी दी गई कि, भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी की है. MSP पर न अभी तक कमेटी बनाई, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए और न ही अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी हुई है.
इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को देश भर में ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया जाएगा. किसानों के साथ ही अन्य संगठन भी विश्वासघात दिवस में शामिल होंगे. साथ में मार्चों ने मिशन यूपी का भी ऐलान कर दिया. इसमें किसान संगठनों के लोग गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे.
इस संबंध में डॉ.दर्शन पाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा , युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव की सहमति के बाद मोर्चा ने प्रेस रिलीज़ जारी कर ये जानकारी दी है.
उधर, 23 और 24 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है। एसकेएम का कहना है कि एमएसपी की मांग और निजीकरण जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को मोर्चा का पूरा समर्थन रहेगा.
