‘अपराधी को छिपाने वाले RJD के लोग’, सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर करारा हमला

राजनीति

Patna: तेजस्वी यादव ने बिहार में हुए आपराधिक घटनाओं और मोदी सरकार में परिवारवाद को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है. इस पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है.सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के पोस्ट पर कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई होने में देर नहीं होती है. अपराधी को छिपाकर रखने वाले राजद के लोग होते हैं. भाजपा अपराध विरोधी है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, जिन लोगों ने अपराध किया है, उन पर कार्रवाई होगी.

एक अन्य पोस्ट (ट्वीट) में तेजस्वी यादव ने भाजपा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिवारवाद को लेकर मोदी सरकार को घेरा था, जिस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी में जो काम करते हैं उन्हीं को जगह मिलती है. वह किन्हीं के पुत्र हैं इस कारण से किन्ही को जगह नहीं मिलती. वंशवादी राजनीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी है.

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा था कि राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं. कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है. उनके कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है.

वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए. मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *