विपक्षी नेताओं को निमंत्रण मिलने के बाद न जाने के सवाल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने निशाना साधा है. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनिया गांधी को लेकर क्या कहा? आइए सुनते हैं.

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं. राम मंदिर पर टीवी9 के संवाददाता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से खास बातचीत की. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, ‘ सोनिया गांधी जाएं या ना जाएं मैं जानता हूं कांग्रेस का कार्यकर्ता राम मंदिर उद्घाटन के बाद दर्शन करने जायेगा. मैं चाहूंगा कि सोनिया गांधी भी राम मंदिर जरूर जाएं ताकि कुछ कांग्रेस के पुराने पापों का खण्डन हो सके. असम के सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी अगर राम मंदिर जाएंगी तो कांग्रेस के 2% पाप कम हो जायेगा.
