अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं. मंगलवार को बिग-बी के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन (Naina Bachchan) ने बेटे को जन्म दिया है. नैना के पति बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये खुशी शेयर की है. उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि, हमारे सभी शुभचिंतक और चाहने वालों, नैना और मैं इस बात को शेयर करते हुए बेहद खुश है कि हम पेरेंट्स बन गए हैं और हमारे घर एक बेटा आया है. हम इसके लिए भगवान का धन्यवाद करते है. उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं. ऋतिक रोशन, अगंद बेदी, अक्षय ओबेरॉय सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी.
आपको बता दें कि कुणाल के घर शादी के 7 साल बाद खुशियां आई है. दरअसल, नैना ने कुणाल कपूर से कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2015 में सेशेल्स आइलैंड पर शादी की थी. ख़बरों के मुताबिक़, नैना और कुणाल की मुलाकात श्वेता बच्चन ने ही करवाई थी. दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
बता दें कि, फिल्मों से अलग कुणाल कपूर ओटीटी प्रोजेक्ट्स में खासा एक्टिव नजर आ रहे हैं. वे नेटफ्लिक्स की फिल्म अनकही कहानियां में नजर आए थे. ये मूवी पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वो डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज एम्पायर का भी हिस्सा थे.
