Ajay Devgn Look From Singham 3: फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) से अजय देवगन (Ajay Devgn) का फर्स्ट लुक सामने आया है। अजय देवगन के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। फिल्म ‘सिंघम 3’ से अपने पसंदीदा एक्टर का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
Ajay Devgn Look In Singham 3 : बॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म ‘सिंघम 3’ (Singham 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के डायेरक्शन में बनने वाली इस फिल्म से की स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। अब फिल्म ‘सिंघम 3’ के लीड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी झलक दिखाई है जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए देखते हैं कि फिल्म ‘सिंघम 3’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर कैसा है।

अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म ‘सिंघम 3’ से अपना पोस्टर
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्शन स्टार अजय देवगन ने ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी के पहले और दूसरे पार्ट में लोगों का जमकर एंटरटेन किया है। अब अजय देवगन एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। अजय देवगन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘सिंघम 3’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म ‘सिंघम 3 के नए पोस्टर में अजय देवगन सिंघम अवतार में दिख रहे हैं। वहीं, अजय देवगन के साथ एक शेर की परछाई भी दिखाई दे रही है। अजय देवगन ने इस पोस्टर के साथ लिखा है, ‘वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है, फिर दहाड़ेगा सिंघम!’ अजय देवगन के पोस्टर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
