बाबा साहब का संविधान खतरे में, अशोक चौधरी बोले- आरक्षण विरोधी ताकतों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

राजनीति लोकल

Bihar Politics : अशोक चौधरी ने एक बैठक के दौरान कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान खतरे में है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में 26 को होने वाली भीम संसद में पहुंचें। आरक्षण और संविधान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें। बोले कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी स्थित वेटेनरी कॉलेज मैदान में 26 नवंबर को होने वाली भीम संसद के आयोजन के सिलसिले में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को पोलो रोड स्थित आवास पर तैयारी से जुड़ी एक बैठक की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक शक्तियां देश को अस्थिर करने में लगी हैं। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान खतरे में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हम सभी उनके नेतृत्व को और ताकत दें।

आरक्षण और संविधान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें
तैयारी बैठक में मौजूद लोगों से अशोक चौधरी ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में 26 को होने वाली भीम संसद में पहुंचें। आरक्षण और संविधान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें। बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, महादलित आयोग के सदस्य रामनरेश राम व पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *