Kartik Aaryan New Film: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। कार्तिक आर्यन ये फिल्म करण जौहर (Karan Johar) के साथ करने जा रहे हैं।

Kartik Aaryan New Film Announcement On Birthday : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन के तमाम चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) और एकता कपूर ने उन्हें स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने इन दोनों फिल्ममेकर्स के साथ अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। कार्तिक आर्यन के करण जौहर के साथ फिल्म करने की जानकारी के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि दोनों में दोस्ती हो गई है क्या? बताते चलें कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर साल 2021 में विवाद की खबरें आई थीं। इसके बाद करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए थे और फिल्म अभी तक होल्ड पर है। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की नई फिल्म को लेकर क्या अपडेट हैं।
कार्तिक आर्यन ने नई फिल्म की दी जानकारी
कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन यानी बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी नई फिल्म का अनाउंसमेंट है। कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का नाम तो अनाउंसमेंट नहीं हुआ लेकिन इसकी रिलीज डेट सहित कई जानकारी सामने आई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। कार्तिक आर्यन की इस नई फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी संदीप मोदी के पास है और ये फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘दोस्ती हो गई?’ एक यूजर ने लिखा, ‘झगड़ा खत्म हो गया?’ एक यूजर ने लिखा है, ‘फाइनली साथ आ गए।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘सबकुछ सही हो गया।’

