Ranbir Kapoor Animal Box Office Collection Day 1 Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमा सकती है।

Animal Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज पहले अपने लुक्स और गानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी तक के फिल्म से सामने आए वीडियो-फोटोज को देखकर लग रहा है कि रणबीर कपूर ‘एनिमल’ में एकदम नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। लुक्स के बाद अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के तैयारी कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी फिल्म ‘एनिमल’ ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इन सब के बाद अब फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज होने से पहले कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है।
पहले दिन धमाल मचा सकती है रणबीर कपूर की फिल्म
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा रही है। फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे है। इन सब के बीच अब ‘एनिमल’ की कमाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है। इसी से जुड़ा एक ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में बताया गया है रणबीर कपूर की फिल्म पहले दिन 33-38 करोड़ रुपये कमा सकती है। लेकिन आपको बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। अभी तक फिल्म की कमाई को लेकर कुछ भी अधिकारित तौर पर नहीं आया है।


