Animal: Ranbir kapoor की ‘Animal’ में Arijit Singh का रोमांटिक गाना, इस दिन होगा रिलीज

मनोरंजन

Animal Satranga Song बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) की आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच एनिमल के अगले गाने सतरंगा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का ये गाना मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। ऐसे में अब आपको रणबीर (Ranbir Kapoor) की एनिमल के सतरंगा गाने की रिलीज डेट के बारे में बताने जा रहे हैं

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी रिश्तों में मौजूद तनाव को पर्दे पर पेश करेगी, जिसके अंत में फिल्म का हीरो जानवर प्रवृत्ति का बन जाएगा। फिल्म ‘एनिमल’ के साथ रणबीर कपूर एक बार फिर से एक्शन जॉनर में लौट रहे हैं। रणबीर कपूर ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है और लवर बॉय के रूप में लोकप्रियता बटोरी है लेकिन अब वो एक्शन जॉनर में भी हाथ आजमा रहे हैं।

फिल्म की प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है. फिल्म की शूटिंग मनाली, हिमाचल प्रदेश में की गई है. फिल्म तस्वीर में रणबीर कपूर एक हिंसक अवतार में नजर आ रहे है. फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है (Animal Release Date).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *