CM गहलोत के बेटे को हाजिर होने का समन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर छापे

राजनीति

राजस्थान(Rajsthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok gehlot) के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने बुलाया है. शुक्रवार (27 अक्टूबर) को पूछताछ के लिए ईडी ने वैभव गलोत को समन भेजा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है. अशोक गहलोत ने कहा कि अब आप समझ सकते हैं, मैं लगातार कहता आ रहा हूं कि राजस्थान में रोज ईडी की रेड इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी यह नहीं चाहती कि यहां कि महिलाओं, किसानों और गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल पाए. राजस्थान का सियासी तापमान हाई वोल्टेड ड्रामा में तब्दील हो रहा है. अशोक गहलोत ने 12.30 बजे जिसमें प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल होंगे.

सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड. मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाजिर होने का समन. अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके.’

ये समन राजस्थान स्थित आतिथ्य समूह ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक और प्रमोटर शिव शंकर शर्मा, रतन कांत शर्मा और अन्य के खिलाफ हाल ही में ईडी की छापेमारी से जुड़े हैं.

वहीं वैभव गहलोत को ईडी का समन मिलने पर विपक्षी नेताओं ने ट्वीट कर हमला बोला है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर कहा, ‘अगर कहीं भ्रष्टाचार है तो वहां पर ईडी कार्रवाई करती है.

CM Gehlot's son summoned to appear, state Congress President Dotasara's house raided

ED की एक टीम सबसे पहले आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पहुंची। इसके साथ ही दौसा जिले के महवा में भी ओम प्रकाश हुडला के यहां ED पहुंची। बता दें कि ओम प्रकाश हुडला कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा सीकर में गोविंद दोतासरा के घर पर और कलाम कोचिंग पर भी ED की टीम पहुंची। इसके अलावा महवा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के पेट्रोल पंप पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। यहां पेट्रोल पंप पर विधायक ने अपना अस्थाई निवास बनाया हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *