Bigg Boss 17 Nominations: दूसरे हफ्ते इन 6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

मनोरंजन

बिग बॉस 17′ (Bigg Boss 17) में घर से बेघर होने के लिए 6 सदस्य हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Nominations For Second Week: सलमान खान के फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ में इन दिनों काफी धमाका देखने को मिल रहा है। शो में मौजूद सभी 17 कंटेस्टेंट्स के बीच में लगातार लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के पहले हफ्ते में तीन कंटेस्टेंट्स (नावेद शोले, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा) को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि त्योहारों के मद्देनजर शो के पहले हफ्ते में कोई भी नॉमिनेशन नहीं हुआ था। लेकिन अब दूसरे हफ्ते में 6 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है। यहां जानें शो के दूसरे हफ्ते में किन- किन सदस्यों पर नॉमिनेशन की यह गाज गिरी है।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा ‘बिग बॉस 17’ के दूसरे हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। ऐश्वर्या के नॉमिनेशन से हर कोई हैरान है। Also Read – Bigg Boss 17 Promo: नॉमिनेशन में Aishwarya Sharma-Neil Bhatt की बैंड बजाएंगे मुनव्वर फारूकी, शुरू किया खेल

नील भट्ट (Neil Bhatt)
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक्टर नील भट्ट का नाम भी शामिल है। नील भट्ट को भी बिग बॉस 17 हाउस से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।खानजादी (Khanzaadi)
‘बिग बॉस 17’ में खानजादी का खेल ना तो कंटेस्टेंट्स और ना ही दर्शकों को कुछ खास पसंद आ रहा है। शो के दूसरे हफ्ते में खानजादी पर भी नॉमिनेशन की गाज गिरी है। Also Read – Bigg Boss 17 Promo: नील भट्ट के सामने फूट- फूटकर रोए Munawar Faruqui, 5 साल के बेटे को याद कर हुए इमोशनल

सनी आर्या (Sunny Arya)
फेमस यूट्यूबर सनी आर्या भी बिग बॉस 17 के दूसरे हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि सनी आर्या भी बिग बॉस हाउस में लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं।

सोनिया बंसल (Soniya Bansal)
इस लिस्ट में सोनिया बंसल का नाम भी शामिल है। सोनिया खानजादी और मन्नारा चोपड़ा संग अपनी लड़ाई से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार सोनिया पर भी लटकी है।

सना रईस खान (Sana Raees Khan)
इस लिस्ट में सना रईस खान का नाम भी शामिल है। सना को बिग बॉस के घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

 

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय (Isha Malviya)
बता दें कि बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान 8 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का नाम भी शामिल था।

विक्की जैन ने ईशा और अभिषेक को किया सेव
बता दें कि दम वाली गैंग ने 8 सदस्यों को नॉमिनेट किया था। लेकिन जब दिल वाली गैंग के सदस्य विक्की से 8 में से किन्हीं दो सदस्यों को सेव करने का निर्णय लेने का फैसला किया तो विक्की ने अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को सेव किया।

 

मुशायरे में मुनव्वर ने किया नॉमिनेटेड सदस्यों के नामों का खुलासा
नॉमिनेशन टास्क के बाद बिग बॉस 17 हाउस में मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें मुनव्वर ने बताया कि इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सोनिया बंसल, सनी आर्या, खानजादी और सना रईस घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *