Corona In Bollywood: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

मनोरंजन

बॉलीवुड पर साए की तरह मंडरा रहे कोरोना (Coronavirus) ने दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा (Uma Chopra) को अपनी चपेट में ले लिया हैं. 86 साल के प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए है. जिसके बाद दोनों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि, उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दे दिया है और दोनों धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं.
उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. बता दें कि दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों मुख्य खलनायक और चरित्र किरदार निभा चुके हैं, जिसमें बॉबी, दो रास्ते, कटी पतंग जैसी फिल्में शामिल हैं.
दरअसल, इन दोनों से पहले मनोरंजन जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. प्रोडूसर एकता कपूर का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. वही एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया को भी COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *