UP Election: 24 घंटे के भीतर BJP को एक और तगड़ा झटका, योगी के मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

राजनीति

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की सत्ताधारी बीजेपी को झटे पर झटके लग रहे हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. दारा सिंह मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में योगी सरकार पर दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है.
अपने इस्तीफे में दारा सिंह ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे मनोयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, किन्तु सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.
बता दें कि, दारा सिंह चौहान बीएसपी और सपा में रह चुके हैं. सबसे पहले बीएसपी से एमएलसी रहे, फिर राज्यसभा गए. बाद में बीएसपी छोड़ सपा में आये और घोसी सीट से सांसद बन गए. 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वो 2017 में बीजेपी में आये और मऊ ज़िले की मधुबन सीट से विधायक बन मंत्री बने.
गौरतलब है कि इससे पहले, कल योगी आदित्‍यनाथ सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया था. मौर्य, उत्तर प्रदेश में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. उनके साथ ही बीजेपी के चार और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फ़ैसला किया, जिनमें बृजेश प्रजापति, रोशन लाल, भगवती सागर, और विनय शाक्य शामिल.
इसके पहले बुधवार को ही मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना पार्टी छोड़ आरएलडी में शामिल हो गए. अवतार चार बार के सांसद रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *