45 हजार की सैलरी वाला रिटायर्ड स्टोर कीपर कैसे बना करोड़ों का मालिक?

लोकल वायरल

क्या आप यकीन कर सकते है कि, महिने में 45 हजार कमाने वाला एक व्यक्ति 10 करोड़ का मालिक बन सकता है. जी हा ऐसा संभव है. दरअसल, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में देखने को मिला. जहां एक रिटायर्ड स्टोर कीपर (Store Keeper) 10 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला. राज्य के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में स्टोर कीपर पद पर काम कर रहा अशफाक अली (Ashfaq Ali) 2021 में रिटायर्ड हो गया था. मंगलवार को जब आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की टीम ने इसके ठिकानों पर छापेमारी की तो उनकी आँखें फटी की फटी रह गयी.

इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग का ये रिटायर्ड स्टोर कीपर करोड़पति निकला. शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त (Lokayukta) की टीम ने अशफाक के भोपाल में दो मकान और कई ठिकानों पर एक साथ छापामार की. कार्रवाई के दौरान टीम को अशफाक अली के भोपाल में ग्रीन वैली (Green Valley) स्थित मकान से नोटों से भरा बैग मिला. इतना ही नहीं नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगानी पड़ी. वहीं अशफाक अली के ग्रीन वैली स्थित मकान की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है.

जानकारी के मुताबित, अशफाक अली उसके बेटे जीशान अली (Zeeshan Ali), शारिक अली (Shariq Ali), बेटी हिना कौसर (Hina Kausar) और पत्नी राशिदा बी (Rashida B) के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदने के कागजात मिले हैं. लोकायुक्त की टीम ने अशफाक के भोपाल (Bhopal), विदिशा (Vidisha) और लटेरी स्थित ठिकानों से 45 लाख रुपये के गहने और 21 लाख रुपये नगद जमा बरामद  किया है. लोकायुक्त डीएसपी वीरेन्द्र सिंह (DSP Virendra Singh) के अनुसार रिटायर्ड स्टोर कीपर अशफाक खान की 19 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी मिली है. वहीं, फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *