कानपुर में इलेक्ट्रिक बस बनी काल, हादसे में 6 की मौत

लोकल

कानपुर (Kanpur) में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रिक बस (Electric Bus) काल बनकर सड़कों पर दौड़ी जिसकी चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में नौ लोगों के बुरी तरह घायल (Injured) होने का भी समाचार है. दरअसल, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ये बस घंटाघर से टाटमिल की तरफ जा रही थी कि तभी ड्राइवर ने उसे विपरीत दिशा में चलाना शुरू कर दिया.
विपरीत दिशा में चलते हुए बस ने सामने आने वालों को रौंदना शुरू कर दिया. हादसे में जान गंवाने वाले छह में से चार लोगों की पहचान की जा चुकी है जबकि पुलिस अन्यों की शिनाख्त में जुटी है. हादसा होते ही बस चालक फरार हो गया और अब पुलिस उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी. जांच में जुटी पुलिस CCTV भी खंगालने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *