Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी. इस बजट से आम लोगों की काफी उम्मीदे भी हैं. बजट में आम आदमी खास तौर पर Salaried Person टैक्स में राहत मिलने की आस लगाए बैठे हैं. साथ ही Covid-19 की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी. ऐसे में लोग चाहते हैं कि सरकार इस बारे में भी कोई उपाय करे.
इसके अलावा लोगों को टैक्स से राहत और पेंशन स्कीम पर भी सरकार से उम्मीदे हैं. साथ ही लोग यह उम्मीद भी कर रहे हैं कि सरकार प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए सामाजिक सुरक्षा स्कीम में भी कोई प्रावधान करे.
Covid-19 के चलते हेल्थ सेक्टर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, ऐसे में लोग हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कुछ अहम घोषणा होने की भी उम्मीद कर रहे हैं
