Azam Khan said on suddenly being shifted to another jail along with his son - 'We may have an encounter'!

बेटे समेत अचानक दूसरी जेल में शिफ्ट करने पर बोले Azam Khan- ‘हमारा एनकाउंटर हो सकता है’!

राजनीति

उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर नेता आजम खान को एनकाउंटर का डर सता रहा है. आज़म के इस डर से यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है. दरअसल, रविवार देर रात रामपुर जेल से बाहर निकलने के बाद आजम खान ने एनकाउंटर की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि कुछ भी हो सकता है. इसी दौरान भारी सुरक्षा के बीच आजम खान को गाड़ी में बिठाया गया, आजम खां से यूपी पुलिस के अफसरों ने कार की सीट पर बीच में बैठने की बात कही, तो इस पर आजम ने साफ इनकार कर दिया। कहा कि हमारी उम्र का ख्याल रखो। हमारी कमर ठीक नहीं है। हम बीच में नहीं बैठ सकते। हम साइड वाली सीट पर ही बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाथ पैर तोड़ दो,लेकिन वह बीच सीट पर नहीं बैठेंगे…

 

                                   परिवार के साथ आज़म खान

 

आप को बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फातिमा को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दोषी पाया गया था. जिसके बाद 18 अक्तूबर को रामपुर की कोर्ट ने तीनों को सात-सात साल की सजा सुनाई थी.

कोर्ट के आदेश के बाद तीनों को रामपुर जेल भेजा गया. वहीं रविवार रात को अचानक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया. इसी शिफ्टिंग के दौरान आज़म ने अपना एनकाउंटर होने का शक जताया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *