बिग बॉस 17(Bigboss 17) के घर में सीजन का तीसरा नॉमिनेशन हो चुका है. इस नॉमिनेशन में कुछ ऐसे चेहरे नॉमिनेट हुए हैं, जिनकी फैंस को बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी. बिग बॉस ने टास्क के दौरान बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए समर्थ जुरेल और मनस्वी को भी एक हफ्ते सुरक्षित रहने का मौका नहीं दिया.

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ के तीसरे हफ्ते की शुरुआत ‘नॉमिनेशन टास्क’ के साथ हुई. इस नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने एक्टिविटी एरिया में ‘मकड़ी का जाल’ बिछाया था. घरवालों को किसी 2 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करते हुए उनके मुंह पर स्प्रे छिड़कना था. सबसे पहले अनुराग यानी यूके राइडर ने सना और मनस्वी ममगई को नॉमिनेट किया. दोनों ने टास्क के दौरान ही अनुराग से झगड़ा करना शुरू किया. मुनव्वर फारुकी ने अरुण महाशेट्टी और ईशा मालवीय को नॉमिनेट किया.
नॉमिनेशन टास्क में सना और रिंकू, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के निशाने पर थे. रिंकू ने अरुण महाशेट्टी और ईशा को नॉमिनेट किया. ईशा के नए बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को भी कइयों ने नॉमिनेट किया. इस टास्क के आखिर में बिग बॉस ने घोषित किया कि इस हफ्ते ईशा मालवीय, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और सना शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. बिग बॉस की इस घोषणा के बाद मनस्वी और सना घरवालों से काफी नाराज नजर आए. सना ने सबसे पहले अंकिता लोखंडे और उसके पति विक्की से झगड़ा करना शुरू किया तो मनस्वी अनुराग पर चिल्लाने लगीं
बिग बॉस ने लगाई डांट
अनुराग पर चिल्लाने के बाद मनस्वी ने लिपस्टिक से घर के दिवार पर लिख दिया कि अनुराग ट्रेटर (धोखेबाज) है. उनकी इस हरकत पर बिग बॉस बहुत गुस्सा हुए. बिग बॉस ने कहा कि घर की दीवारों पर लिखते हुए उन्होंने बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन किया है, क्योंकि बिग बॉस के घर में किसी को भी कुछ भी लिखने की अनुमति नहीं है और बिग बॉस के आदेश का पालन न करने की वजह से सभी को सजा का पात्र होना पड़ेगा. दरअसल बिग बॉस के घर में दीवारों के पीछे भी कैमरा सेंसर होते हैं और उनपर लिखने से ये सेंसर खराब हो सकते हैं.
