Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: करवा चौथ के चांद का कितना करना होगा इंतजार?

लोकल

Karwa Chauth 2023 Chand Samay: आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। विवाहित स्त्रियां इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ में चांद की पूजा का खास बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में चांद कब दिखाई देगा।

Karwa Chauth 2023 Chand Time: आज (1 नवंबर 2023) अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। हर साल कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चंद्रोदय के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती हैं। करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत करने से पति पर आने वाला हर संकट दूर हो जाता है और पति-पत्नी का रिश्ता अटूट हो जाता है। करवा चौथ व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती के अलावा करवा माता की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस व्रत में चंद्रमा की उपासना का भी विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर में करवा चौथ के दिन चांद कब नजर आएगा।

 

आपके शहर में आज (1 नवंबर 2023) को कब दिखेगा करवा चौथ का चांद

शहर के नाम चांद निकलने का समय

दिल्ली रात 8 बजकर 15 मिनट
नोएडा रात 08 बजकर 14 मिनट
गाजियाबाद रात 08 बजकर 14 मिनट
गुरुग्राम रात 08 बजकर 16 मिनट
मुंबई रात 08 बजकर 59 मिनट
लखनऊ रात 7 बजकर 59 मिनट
कानपुर रात 08 बजकर 08 मिनट
प्रयागराज रात 08 बजकर 05 मिनट
चंडीगढ़ रात 8 बजकर 06 मिनट
भोपाल रात 8 बजकर 21 मिनट
शिमला रात 8 बजकर 01 मिनट
जम्मू रात 8 बजकर 08 मिनट
कोलकाता रात 7 बजकर 46 मिनट
पटना रात 7 बजकर 51 मिनट
चेन्नई रात 08 बजकर 43 मिनट
जयपुर रात 08 बजकर 26 मिनट
वडोदरा रात 08 बजकर 49 मिनट

 

करवा चौथ में 16 श्रृंगार का सामान लिस्ट
करवा चौथ के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इसके बिना पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होती है। सिंदूर, मंगलसूत्र, बिंदी, मेहंदी, लाल रंग के कपड़े, चूड़ियां, बिछिया, काजल, नथनी, कर्णफूल (कानों के बूंदे), चांदी की पायल पायल, मांग टीका, तगड़ी या कमरबंद, बाजूबंद, अंगूठी, गजरा, आलता, इत्यादि सामान 16 श्रृंगार में आते हैं। जो महिलाएं 16 श्रृंगार कर के करवा चौथ की पूजा करती है उनके पति की आयुं लंबी होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *