Mobile Hacking Row: सरकार ने एपल को नोटिस जारी कर पूछा, ‘राज्य प्रायोजित हमले का क्या सबूत है’

लोकल

सूचना एवं प्रसारण प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को Apple को एक नोटिस भेजा, जिसमें ‘राज्य-प्रायोजित हमले’ के दावे का सबूत पेश करने को कहा गया।

केंद्र सरकार ने एपल (Apple) कंपनी को नोटिस जारी कर पिछले दिनों आए उस अलर्ट मैसेज के बारे में पूछा है, जिसमें आशंका जताई गई थी कि सरकार विपक्षी नेताओं के फोन हैक करने की कोशिश कर रही है। अलर्ट मैसेज में ‘राज्य प्रायोजित हमले’ का जिक्र किया गया था, जिसके बाद देश में बवाल मच गया था।

बता दें, दो दिन पहले उस समय हड़कंप मच गया था, जब एक-एक कर विपक्ष के नेता सामने आने लगे और कहने लगे कि उनका फोन हैक करने की कोशिश की गई है। मैसेज में स्पष्ट रूप से ‘राज्य प्रायोजित हमले’ का जिक्र होने के कारण नेताओं ने केंद्र सरकार को निशाने पर ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *