Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धांसू एंट्री मारेंगी Anjali Arora? Elvish Yadav ने दिया हिंट

मनोरंजन

Will Anjali Arora Become A Wild Card Contestant In Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। दावा है कि अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) भी शो में आएंगी। ये हिंट एल्विश यादव के वीडियो से मिला।

Will Anjali Arora Enter In Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस बार काफी कुछ अलग है। इस शो के हर सीजन में ढेर सारे टास्क हुए हैं, लेकिन इस बार के थीम में मेकर्स ने टास्क को नहीं जोड़ा है। इस सीजन में मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी शो टीआरपी की लिस्ट में धमाल नहीं मचा रहा। इस बार के कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आए। छठे हफ्ते में आने के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स सिर्फ सोने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें अब अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) नाम भी जुड़ गया है। ये हिंट बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने दिया है।

क्या शो में आएंगी अंजलि अरोड़ा
दरअसल, रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में एक साथ पांच से छह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है और ये बात एल्विश यादव ने भी अपने लेटेस्ट वीडियो में कही है। एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में बिग बॉस 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के बारे में बात की। इस वीडियो में एल्विश यादव ने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस 17 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के बारे में पता चल गया है। अब शो में एक मशहूर टिक टॉक स्टार की एंट्री कंफर्म होने वाली है। एल्विश के मुताबिक, वो टिक टॉक स्टार उनका दोस्त भी हो सकता है और उनका दुश्मन भी हो सकता है। एल्विश यादव का ये वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि शो में अंजलि अरोड़ा आ सकती हैं। अंजलि अरोड़ा का नाम पहले भी शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में लिया जा चुका है। हालांकि, अब तक अंजलि अरोड़ा ने इस रिपोर्ट पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *