Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। प्रदेश की जनता बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gelhot) ने जोधपुर में परिवार सहित सरदारपुरा में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान सीएम गहलोत राजस्थानी पगड़ी बांधे हुए नजर आए। हालांकि मतदान से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पगड़ी नहीं बांध रखी थी। लेकिन जब उन्होंने मतदान केंद्र में प्रवेश किया तो उनके सिर पर पगड़ी नजर आई। आपको बता दे की राजस्थान में पगड़ी को आन-बान का प्रतीक माना जाता है।

हमारी सरकार दोबारा आ रही
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेटी वैभव गहलोत और पत्नी सुनीता गहलोत के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार दोबारा आ रही है। भाजपा की बातों में दम नहीं है। अब भाजपा के लोग गायब हो जाएंगे। हम यही रहेंगे। जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे।
मतदान करने जाते वक्त लोगों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब परिवार के साथ मतदान करने जा रहे थे तो लोगों ने बीच रास्ते में उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बुजुर्गों ने सीएम गहलोत का लाड़ दुलार किया। आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।
