Uttarkashi: आंखों में आंसू, चेहरे पर खुशी-सकुशल टनल से बाहर आए मजदूरों की Photos

लोकल

Uttarkashi Tunnel Rescue: 45 मिनट तक मजदूर पाइप के जरीये बाहर आते रहे. रात 8.35 बजे सभी को बाहर निकाल लिया गया. मजदूर खुद ही घुटनों के बल रेंगते हुए बाहर आए.

Uttarkashi Tunnel Rescue: 28 नवंबर को उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने 17 दिनों बाद पहली बार खुली हवा में सांस ली. पहला मजदूर शाम 7.50 बजे बाहर निकाला गया. 45 मिनट तक मजदूर पाइप के जरीये बाहर आते रहे. रात 8.35 बजे सभी को बाहर निकाल लिया गया. मजदूर खुद ही घुटनों के बल रेंगते हुए बाहर आए. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह रेसक्यू के दौरान उपस्थित रहे. उन्होंने सभी मजदूरों से बात की और उनका हाल पूछा. इसके बाद सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया. पीएम मोदी ने भी फोन पर सभी मजदूरों से बात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *